चंपावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पत्नी किरन के अनुसार, रावत पिछले कुछ समय से गैस संकट को लेकर मानसिक तनाव में थे और लगातार ट्रांसफर की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
गैस सिलेंडर की किल्लत और उपभोक्ताओं के बढ़ते दबाव के कारण वह काफी परेशान रहने लगे थे। उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों से ट्रांसफर के लिए संपर्क किया, लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया।
पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा गया। अस्पताल जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।







Leave a Comment