हल्द्वानी। अमृता आश्रम के पास मंदिर से हुई चोरी का नैनीताल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को पकडक़र उससे चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है।
शिकायतकर्ता हेमचंद पंत ने बताया था कि 19-20 मार्च की रात के बीच अमृता आश्रम के पास स्थित मंदिर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरी पीतल की मूर्तियां, घंटिया, आरती स्टैंड समत अन्य सामाान चोरी कर ले गया है। इस संबंध में थाना मुखानी में एफआईआर दर्ज की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ïध व्यक्त पर नजर रखी।
मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम बाईपास रोड के पास संदिग्ïïध की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लाल सिंह (52) निवासी कोहली कालोनी विठोरिया नम्बर एक बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से मंदिर से चोरी की गई काली माता, दुर्गा माता और गणेश जी की मूर्तियां, तांबे के बर्तन, पीतल की घंटियां, आरती स्टैंड, आभूषण और अन्य धार्मिक सामग्री बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी लाल सिंह के खिलाफ 10 से अधिक पुराने मुकदमे दर्ज हैं।







Leave a Comment