Uttarakhand DIPR
Accident

ज्योलीकोट के पास गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत

खबर शेयर करें

नैनीताल। ज्योलीकोट-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गेठिया भूमिधार के पास शनिवार सुबह पर्यटकों की कार 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गइ जबकि दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल लोगों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी पर्यटकों की निजी कार यूपी 78 एचजे 4936 ज्योलीकोट-अल्मोड़ा हाईवे के गेठिया के समीप 150 फीट खाई में गिर गई । कार में चार लोग सवार थे जो दर्शन के लिए जागेश्वर धाम जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया।

हादसे की सूचना पर नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ व दमकल विभाग तथा लोगों की मदद से मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू कर खाई से घायलों को बाहर निकालकर 108 की मदद से हायर सेंटर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जांएगे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top