उत्तरकाशी। नशे की हालत में एक नेपाली व्यक्ति अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिससे उसकी जान चली गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपा।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हर्षिल के मुखवा मोटर मार्ग पर एक नेपाली मूल का व्यक्ति विक्रम बहादुर पुत्र बल बहादुर हर्षिल से मुखवा मोटर मार्ग पर पैदल जा रहा था। नशे में होने की कारण वह कछोरा के पास असंतुलित होकर करीब 200 मीटर नीचे भागीरथी नदी में जा गिरा जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम, पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को खाई से निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।







Leave a Comment