हरिद्वार : देहरादून–हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा
देहरादून–हरिद्वार हाईवे पर स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया।
चार वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद बस समेत कई वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर आग की ऊंची लपटें उठती नजर आईं और फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई।
👉 हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है।
👉 करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे के कारण फ्लाईओवर के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







Leave a Comment