रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 20 मार्च तक यानी करीब एक महीने तक चलेंगी। आज इंटरमीडिएट ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा होगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में 215252 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा।
बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में 1722 व्यक्तिगत और 110544 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 3637 व्यक्तिगत जबकि 99349 संस्थागत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रदेश में परीक्षाओं के लिए 1261 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील और 6 केंद्र अति संवेदनशील बनाए गए हैं।
20 मार्च को अंतिम परीक्षा संस्कृत, उर्दू, पंजाबी की होगी। वहीं हाईस्कूल की पहली परीक्षा 23 फरवरी को हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), टंकण (अंग्रेजी, हिंदी) की हेगी। और 20 मार्च को हिंदुस्तानी संगीत (गायन) हिंदुस्तानी संगीत के साथ परीक्षा संपन्न होगी।






Leave a Comment