Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 03 05 at 19.23.23 jpeg

जंगली हाथी ने महिला को पटक-पटक कर पैरों से कुचलकर मार डाला

खबर शेयर करें

चम्पावत। टनकपुर शारदा रेंज में घास लेने जंगल गई 45 वर्षीय महिला को जंगली हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक हादसे में हाथी ने पहले महिला को उठाकर जमीन पर पटका और फिर पैरों से कुचल दिया। महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक नई बस्ती वार्ड नंबर-5 निवासी माधुरी देवी (45) पत्ïनी भूपराम गुरुवार दोपहर बाद शारदा रेंज के सेना पानी मार्ग की ओर घास लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। लोगों के मुताबिक हाथी ने पहले महिला को सूंड से उठाकर जमीन पर जोर-जोर से पटका और फिर पैरों से रौंद दिया। घटना के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने महिला को जंगल में गंभीर हालत में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस व वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top