Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 02 18 at 19.31.04

पिता बच्चों से मंगवा रहा था भीख, 12 साल के बेटे ने उठाया ऐसा कदम

खबर शेयर करें

हरिद्वार। लक्सर में पिता के भीख मंगवाने से तंग आकर 12 वर्षीय बच्चा घर से चला गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने उसे तलाश कर परिवार को बच्चों से गलत कार्य न कराने की हिदायत देकर सौंप दिया।

लक्सर में एक व्यक्ति ने अपने पांच बच्चों को मजदूरी व भीख मांगने के काम पर लगा दिया। दो दिन पहले इनमें से 12 वर्षीय बच्चा लापता हो गया। बच्चे को तलाश करने पर उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बच्चे की तलाश करते हुए उसे ढूंढ निकाला। पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। बच्चे ने बताया कि वह पांच भाई-बहन हैं। पिता उनसे मजदूरी व भीख मंगवाने का कार्य कराता है। भीख मांगने के दौरान ही वह लक्सर आ गया था और दो दिन इधर-उधर भटकता रहा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top