रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखेड़ा में एक युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान धर्मेंद्र निवासी बिलारी, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिंदुखेड़ा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।
मृतक युवक की पहचान धर्मेंद्र निवासी बिलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव धर्मेंद्र के परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।







Leave a Comment