WhatsApp Image 2026 10 03 at 16.51.02

गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत , पहलवान कर रहा था इलाज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दमुवादूंगा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की गर्दन की मालिश के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने कालाढूंगी रोड स्थित एक पहलवान पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिथौरागढ़ निवासी रामचंद्र दमुवादूंगा क्षेत्र में पत्नी मीनाक्षी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। बताया गया कि मीनाक्षी को पिछले चार-पांच माह से गर्दन में दर्द की शिकायत थी और उनका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

रामचंद्र के अनुसार, लोगों के कहने पर वह अपनी पत्नी को कालाढूंगी रोड स्थित एक पहलवान के पास गर्दन की मालिश कराने ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि मालिश के बाद पहलवान ने मीनाक्षी की गर्दन को जोर से हिलाया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही अचेत हो गईं।

परिजन उन्हें तत्काल बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रामचंद्र निजी नौकरी करते हैं और मीनाक्षी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। पुलिस मामले में परिजनों के आरोपों और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top