बागेश्वर। प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रामनगर बोर्ड से कराए गए दस्तावेजों के सत्यापन में इन शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने सभी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन शिक्षकों की ज्वाइनिंग जनवरी 2026 में हुई थी। विभागीय सत्यापन प्रक्रिया के दौरान इनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच रामनगर बोर्ड से कराई गई। जांच में सभी दस शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। बागेश्वर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशाराम ने बताया कि विभागीय सत्यापन के दौरान शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि संबंधित शिक्षकों को विभाग की ओर से करीब आठ महीने की सैलरी भी मिल चुकी है।







Leave a Comment