Postmortem

जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीयिर, डाक्टर ने किया मृत घोषित

खबर शेयर करें

देहरादून। ट्रांसपोर्ट नगर में एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जनरेटर रूम में दो इंजीनियर बेहोश मिले। सुबह गार्ड ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों इंजीनियरों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह, निवासी हरिद्वार और 26 वर्षीय लवकुश पुत्र रामसागर निवासी फैजाबाद, यूपी के रूप में हुई है। दोनों सिंधु सेंटर स्थित ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर थे और इंटरनेट मेंटेनेंस का काम करते थे।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे तकनीकी समस्या आने के बाद दोनों उसका निरीक्षण करने जनरेटर रूम में गए थे। सुबह गार्ड ने उन्हें अचेत पाया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया जनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top