28 सितंबर थी दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि
देहरादून। उत्तराखंड में भारत निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब 3 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। 28 सितंबर को दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि रखी गई थी। इसके बाद फाइनल मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में 8 जून से एसआईआर अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए और 7 जुलाई तक भरकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र वापस लिए गए। जिसके आधार पर 14 जुलाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई साथ ही 14 जुलाई से ही 13 अगस्त तक दावा दर्ज कराने का मौका दिया गया था। 14 जुलाई से 28 सितंबर तक दावे की सुनवाई और उसके निस्तारण की कार्रवाई चली। दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक पूरा करने के बाद डाटा फ्रीज कर दिया गया है।







Leave a Comment