धौलछीना|बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ कसार बैंड के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि वाहन लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वाहन सवार दिल्ली निवासी दम्पत्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के बसंतकुंज निवासी प्रणय राय अपनी पत्नी शुभ्रा अैर पुत्र सिद्धार्थ के साथ कैंची धाम दर्शन करने के बाद अल्मोड़ा के रास्ते धारचूला को जा रहे थे तभी धौलछीना से आगे कसार बैंड के पास उनकी स्कार्पियो कार संख्या डीएल 3सीसी जेड 8690 अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर नीचे बैंड के दूसरी रोड पर जा गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में प्रणव राय (75) और उनकी पत्नी शुभ्रा राय(62) वाहन के भीतर ही फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पुत्र सिद्धार्थ राय के प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियत्रण खोना बताया जा रहा है, मामले की विस्तृत जांच चल रही है।







Leave a Comment