Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 31 at 09.31.23 jpeg

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: आज हल्की बारिश के साथ बर्फवारी की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। आने वाले दिनों में चार फरवरी तक प्रदेशभर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। पांच फरवरी से मौसम शुष्क होगा और फिर ठंड से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से अगले 4 दिन तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं। विक्षोभ के कारण एक से 4 फरवरी तक राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top