Uttarakhand DIPR
Dhami

सीएम धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की मुलाकात, भेंट किए अपने खेत के चावल

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपने खेत में उगाए गए चावल भेंट किए। सीएम ने खुद हरीश रावत के आवास पर जाकर उन्हें चावल भेंट किए। सीएम धामी ने इन चावलों की खेती खुद की है और तब उन्होंने हल भी चलाया था। तब पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने सीएम धामी पर तंज कस दिया था।

सीएम धामी ने बीते 5 जुलाई को कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिस पर लिखा था कि खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग ओर समर्पण को अनुीाव कर पुराने दिनों  को याद किया। अन्ïनदाता न केव हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बकि संस्कृति और परम्परा के संवाहक भी हैं।

अब सीएम धामी ने  अपने खेत पर उगाए चावल को पूर्व सीएम हरीश रावत को उनके आवास पर जाकर भेंट किए हैं। दोनों के बीच इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता बहुत खुश नजर आए। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यह भेंट राजनीतिक परम्पराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुंदर उदाहरण है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top