Uttarakhand DIPR
Bear

स्कूल जाते समय भालू को देखकर बेहोश और चोटिल हुई छात्राएं, अस्पताल में कराया भर्ती

खबर शेयर करें

चमोली। चमोली के गोपेश्वर में भालू की दहशत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन भालू के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। अब भालू को देखकर एक स्कूली छात्रा घायल हो गई तो वहीं दूसरी छात्रा भालू से डरकर बेहोश हो गई। दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर के समीप स्कूल जा रही दो छात्राओं को अचानक भालू दिखाई दिया। भालू को देखते हुए छात्राओं में हड़बड़ी मच गई। भालू को देखते ही एक छात्रा ने विद्यालय की ओर दौड़ पड़ी लेकिन रास्ते में दौड़ते समय वह गिर गई और चोटिल हो गई। वहीं दूसरी छात्रा भालू को देखकर बेहोश हो गई। छात्राओं के शोर मचाने पर विद्यालय की शिक्षिकाएं और अन्य छात्राएं दौड़ती हुई घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायल दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट ने बताया कि सुबह 9:30 बजे कक्षा 12 की छात्रा राधिका और सीमा विद्यालय आ रहे थे। विद्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर राधिका ने भालू को अपनी ओर आते देखा तो वह हड़बड़ी में तेजी से स्कूल की ओर दौड़ पड़ी। इस हड़बड़ी में राधिका गिर गई और चोटिल हो गई। उसके हाथ और पैर पर चोट आई है। वहीं उसके साथ चल रही छात्रा सीमा भालू के दहशत से बेहोश हो गई थी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top