Uttarakhand DIPR
UKD

सुरेंद्र कुकरेती बने यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष, स्थायी राजधानी समेत कई प्रस्ताव पारित

खबर शेयर करें

देहरादून। सुरेंद्र कुकरेती को उत्तराखण्ड क्रांति दल(यूकेडी) का नया केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में पार्टी की ओर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने सहित 25 प्रस्ताव पास किए। अधिवेशन में दल के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने दल के केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुकरेती के नाम का प्रस्ताव रखा। शक्ति शैल कपरवान ने कुकरेती के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन किया और पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुकरेती के नाम की घोषणा की।

यूकेडी के महाधिवेशन से एक महीने पहले हुई बैठक में पार्ट के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से करने का निर्णय लिया गया था।चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थ। अक्टूबर में रामनगर में महाधिवेशन हुआ जिसमें अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने दल के केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुकरेती के नाम का प्रस्ताव रखा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि दल ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी दी है, उस पर वे खरा उतरेंगे। अधिवेशन में प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू करने, प्रदेश में मूल निवास 1950 लागू किया जाने, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर किए जाने, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास कल्याण की विभिन्न योजनाएं लागू किए जाने और 300 यूनिट बिजली आवासीय प्रयोजन के लिए मुफ्त दिए जाने जैसे प्रस्ताव पास किए गए हैं।

अधिवेशन में संरक्षक नारायण सिंह, संरक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, खडक़ सिंह बगड़वाल, विजय ध्यानी, जयप्रकाश उपाध्यक्ष, शांति प्रसाद, पंकज व्यास, राजेंद्र बिष्ट, रेखा मियां, प्रमिला रावत, शकुंतला रावत, राजेश्वरी रावत, गणेश कला, मनोज कंडवाल मौजूद रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top