Uttarakhand DIPR
Rohit

मुम्बई के आरए स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य की मौत

खबर शेयर करें
मुंबई के एक एक्टिंग स्टूडियो में बुलाया था को, बच्चों समेत सभी लोग सुरक्षित

मुम्बई। मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स रोहित आर्य की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पकडऩे के दौरान उसे पुलिस की गोली लगी थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है। रोहित आर्य ने मुंबई के आरए स्टूडियो में 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बना लिया था। रोहित ने शुक्रवार बच्चों को मुंबई के एक एक्टिंग स्टूडियो में बुलाया था। पेशे से यूट्यूबर रोहित ने इन बच्चों को काफी देर तक एक्टिंग के नाम पर रोके रखा। जब इन बच्चों के माता-पिता को काफी देर तक बच्चों ने बाहर न आने के कारण आशंका हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रोहित आर्य को पुलिस ने पवई के आरए स्टूडियो से 17 बच्चों, 1 बुजुर्ग नागरिक और 1 आम व्यक्ति को बंधक बनाने के चलते गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने रोहित से एक एयर गन और कुछ संदिग्ध केमिकल भी जब्त किए। पुलिस ने बताया कि रोहित भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया और उसे जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गयाए जहाँ बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने उसे बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। रोहित आर्य ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसके जरिए उसने कहा था कि वह कोई आतंकी नहीं है। उसके कुछ सवाल हैं जिनका जवाब वह चाहता है। यही नहीं रोहित ने यह भी कहा था कि वह अकेला नहीं है। उसके साथ कई लोग हैं।

सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और बंधक बनाए बच्चों को निकालने का काम शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। रोहित आर्य को पकडऩे में चली गोली उसे लग गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान रोहित आर्य को मृत घोषित कर दिया।

अब पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि रोहित के साथियों और इस साजिश के पीछे अगर हो तो उन्हें खोज निकाला जाएगा। इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top