हल्द्वानी। उड़ान योजना के तहत आज से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। डीजीसीए की अनुमति के बाद हैरिटेज एविएशन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मुनस्यारी और अल्मोड़ा के लिए इसका प्रति यात्री किराया 2500 रुपए निर्धारित किया गया है। गौलापार स्थित हेलीपैड से हेलीकाप्टर रोजाना दो बार उड़ान भरेगा।
हवाई यात्रा की सुविधा के लिए यात्री आनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले लोगों को कई बार जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये हवाई यात्रा उन लोगों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है। हेरिटेज एविएशन के स्थानीय मैनेजर रविंद्र सिंह ने बताया कि गौलापार से बुधवार सुबह 11:50 पर पहली सेवा शुरू होगी। वहीं दूसरी यात्रा दोपहर 03:10 बजे शुरू होगी। अल्मोड़ा से वापसी की पहली उड़ान का समय12:50 और दूसरी उड़ान का समय 04:10 रहेगा।
वहीं पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के बीच दिन में दो बार हवाई सेवा मिलेगी। यहां भी एक तरफ का किराया ढाई हजार होगा। यहां से पहली फ्लाइट 10:30 बजे टेक ऑफ करेगी।


Leave a Comment