रुद्रप्रयाग। अगस्तमुनि इलाके के भुनालगांव में दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू के हमले से महिलाओं के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आ गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को हेली सेवा के माध्यम से अगस्तमुनि ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले जाया गया और अब वहां पर उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह भुनालगांव क्षेत्र में भालू नेे दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में भुनालगांव की बुरांसी देवी पत्ïनी स्व. मदन सिंह एवं शशि देवी पत्ïनीी कुंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। भालू के हमले से दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें पहुंची हैं। स्थानीय लोगों इस घटना की सूचना तुरंत पीएचसी बक्सीर को दी। सूचना मिलते ही पीएचसी बक्सीर की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को हेली सेवा के माध्यम से अगस्तमुनि ले जाया गया जहां से एम्बुलेंस के माध्यम आए दोनों महिलाओ को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।







Leave a Comment