Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 02 05 at 12.38.46 jpeg

तेज रफ्तार डम्पर ने शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित मंडी इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने शिक्षिका को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण शिक्षिका को निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्कूटी चली रही दूसरी महिला को भी काफी चोट आई है। डम्पर चालक मौका पाकर फरार हो गया। परिजनों ने डम्पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी निवासी हेमा पंत (49) गौजाजाली के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। गुरुवार सुबह वह तीनपानी के गोल्डी विहार निवासी पुष्पा मेहरा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। मंडी के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और हेमा स्कूटी से गिर गई। हेमा पंत पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के पहिये के नीचे आ गई। आसपास के लोगों ने वाहन को रोका लेकिन चालक भाग निकला। गंभीर रूप से घायल हेमा को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान हेमा ने दम तोड़ दिया। स्कूटी चला रहीं पुष्पा को भी चोट आई है, जिसका इलाज चल रहा है। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top