सैन फ्रांंसिस्को से मुंबई आ रही थी फ्लाइट
नई दिल्ली। एयर इंडिया की सैन फ्रांंसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर यात्रियों को कोलकाता में उतारना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन में गड़बड़ी पाए जाने पर यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया। एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए कोलकाता से मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया।
एयर इंडिया की फ्लाइट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से वाया कोलकाता मुंबई जाने वाली थी। सैन फ्रांंसिस्को से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट कोलकाता लैंड हुई। यहां ईंधन भरवाने और तकनीकी जांच के दौरान इंजन में गड़बड़ी पाई गई। टेक्निकल टीम ने कहा कि इंजन में ओवरहीटिंग की समस्या आ रही है। साथ ही मैकनिकल खराबी है। इसके बाद पायलट ने कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान रद्द करने का फैसला लिया। फिर 240 यात्रियों समेट 14 क्रू मेंबर्स को प्लेन से बाहर निकाला गया। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को मुआवजा और रिफंड की प्रक्रिया के लिए भी संपर्क किया जाएगा।
सोमवार को भी तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की दो उड़ानों को लौटना पड़ा। दिल्ïली से रांची जाने वाली फ्लाइट एआई9695 को शाम 6:20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे वापस दिल्ली के लिए मोड़ दिया गया। इससे पहले हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई315 तकनीकी खराबी के कारण वापस हांगकांड में लैंड की गई।


Leave a Comment