हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव होने से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। चर्चा है कि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बलूटिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बलूटिया नैनीताल -उधम सिंह नगर सीट से लोकसभा चुनावकी तैयारी कर रहे थे। इस सीट पर टिकट न मिलने से वह नाराज बताए जाते हैं। पूर्व में वह विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी सीट से दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया। मंगलवार को उनके इस्तीफे की चर्चा उड़ी, फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

