Uttarakhand DIPR
dhami 1

लंदन में धामी की मौजूदगी में हुआ दो हजार करोड़ निवेश का एमओयू

खबर शेयर करें
-उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग देगा पोमा ग्रुप

देहरादून। लंदन के पोमा ग्रुप ने उत्तराखंड सरकार के साथ दो हजार करोड़ रुपए निवेश का एमओयू किया है। राज्य में आगामी दिसम्बर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेंटर्स सम्मिट की तैयारियों के सिलसिले में लंदन पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्य सरकार की ओर से उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।

रोप वे निर्माण की अग्रणी कम्पनी पोमा हरिद्वार समेत कई धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में रोप-वे के लिए तकनीकी सहयोग व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निवेश करेगी। यह ग्रुप पहले भी चमौली जिले के औली रोप वे में तकनीकी सहयोग प्रदान कर चुका है। कम्पनी अभी देहरादून-मसूरी व यमुनोत्री रोप-वे प्रोजेक्ट्स में भी तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है।

धामी ने ब्रिटेन के उद्योग समूहों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात में निवेशक सम्मेलन का आमंत्रण देते हुए कहा कि प्रदेश की भौगौलिक परस्थितियों को देखते हुए उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म के क्षेत्र में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। सरकार निवेश के लिए ऐसे रास्तों की तलाश कर रही है जिसमें विकास और पर्यावरण का संतुलन बना रहे।

धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां की यहां की कृषि जलवायु भी अन्य राज्यों से भिन्न है। आज के दौर में यूरोप से लेकर सभी देशों के ऑर्गेनेक उत्पादों की विशेष मांग हैं। सरकार का लक्ष्य है कि दुनियाभर से निवेशक उत्तराखण्ड का रुख करें, ताकि यहां की औद्योगिक गतिविधियों को और रफ्तार मिल सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत राज्य सरकार के कई अधिकारी व निवेशक मौजूद रहे।05:46 PM

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top