Uttarakhand DIPR
dhmi

चम्पावत उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री धामी ने भरा नामांकन

खबर शेयर करें

Report ring Desk
चम्पावत। चम्पावत उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है। मुख्यमंत्री धामी की पत्ïनी ने उन्हें विजय तिलक लगाया। नामांकन के समय मुख्यमंत्री के साथ उनके लिए अपनी सीट छोडऩे वाले विधायक कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद थे। नामांकन से पूर्व मुख्यमंत्री धामी का लोगों ने जगह-जगह पर स्वागत किया। उतराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया।

रेखा आर्य के अलावा पार्टी के नेताओं ने कहा कि चंपावत में मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत होगी। चंपावत के चुनावी समर में सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं। सीएम धामी के स्वागत के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। सड़क मार्ग से जाते वक्त मुख्यमंत्री ने टनकपुर में जनता का अभिवादन स्वीकारा। सीएम का काफिला खटीमा बनबसा और टनकपुर होते हुए चंपावत पहुंवा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top