Uttarakhand DIPR
unnamed

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला ने आरोपी से खुद को और अपने बेटे को खतरा बताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है।

रायपुर पुलिस को सहस्रधारा रोड निवासी महिला ने शिकायत कर बताया कि वर्ष 2017 में उसका तलाक हुआ था। जून 2019 में महिला की मुलाकात अमित राणा निवासी एमडीडीए कॉलोनी रायपुर से हुई। वह महिला का पुराना दोस्त भी था। अमित ने महिला को बताया कि वह भारतीय मृदा संरक्षण विभाग में कार्यरत है। बातचीत के दौरान महिला ने अमित को जब अपनी पिछली जिंदगी के बारे में बताया तो अमित ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया।

शुरुआत में महिला ने प्रस्ताव को नकार दिया। कई दिनों की बातचीत के बाद वह शादी के लिए तैयार हो गई। आरोप है कि 13 सितंबर 2019 को अमित महिला के पास आया और मालदेवता घूमने की बात कही। मालदेवता पहुंचने पर अमित महिला को एक गेस्ट हाउस में ले गया। जहां उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन महिला ने उसका विरोध किया। आरोपित ने उसे शादी करने का भरोसा दिलाया और भावुक कर दिया। जिसके बाद महिला के साथ उसने शारीरिक संबंध बना लिए।

महिला का आरोप है कि जून 2020 में किरसाली सहस्रधारा रोड पर वह किराये पर रहने लगी तो वहां भी आरोपित अक्सर आने लगा। काफी समय बीतने के बाद जब महिला ने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया तो वह उसे टालने लगा। आरोप है कि महिला के घर पर दो अज्ञात युवकों को भेजकर भी उसे धमकाया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top