death

रात में बेटे से झगड़ा, सुबह मिली पिता की लाश

Report ring desk
देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में व्यक्ति का अपने बेटे के साथ झगड़ा हुआ था। मृतक की आंख के नीचे चोट का निशान भी था।

बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान अशोक यादव पुत्र रामनिवास यादव निवासी वसंत विहार एन्क्लेव के रूप में हुई । पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि अशोक का बेटे मुकुल से रात में झगड़ा हुआ था। दोनों शराब पीते थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात में भी शराब के कारण ही झगड़ा और फिर मारपीट हुई।

परिजनों ने झगड़ा शांत कराया तो सभी सोने के लिए चले गए। सुबह उठकर देखा तो अशोक यादव की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top