Uttarakhand DIPR
whatsapp 1 scaled e1612010120977

व्हाट्सएप पेमेंट को भारत में मिली हरी झंडी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली।  फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) को भारत में पेमेंट सेवा शुरू करने की अनुमति मिल गई है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने  WhatsApp Pay को हरी झंडी दे दी है लेकिन शर्त यह रखी है कि इसे फिलहाल 2 करोड़ यूजर्स के लिए ही जारी किया जाएगा।  भारत में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। 

व्हाट्सएप को सिर्फ सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने का ही इंतजार था, क्योंकि कंपनी पिछले दो साल से भारत में WhatsApp Pay की टेस्टिंग कर रही है। कई हजार यूजर्स पहले से ही बीटा वर्जन पर WhatsApp Pay का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही WhatsApp Pay को भारत में जारी करेगी। नए अपडेट के बाद आपको किसी अन्य यूपीआई एप की तरह यूपीआई पिन बनाना होगा और उसके बाद आप पेमेंट कर सकेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top