Uttarakhand DIPR
viksit bharat

ग्राम पंचायत चमुवा खालसा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन

खबर शेयर करें
– सभी विभागोंं के अधिकारी नहीं पहुंचने पर लोगों में निराशा

Report ring Desk

जागेश्वर, अल्मोड़ा। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन गुरुवार को विकासखण्ड धौलादेवी के ग्राम पंचायत चमुवा खालसा पहुंची। ग्राम पंचायत चमुवा खालसा पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्ïन विभागों के संबंधित अधिकारियों ने ग्राम पंचायत चमुवा खालसा और पपगाड़ के लोगों की समस्याओं को जाना और केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को भी अवगत कराया। हालांकि संबंधित 17 विभागों में से मात्र 5 विभागों के ही अधिकारी संकल्प यात्रा में पहुंचे जिससे लोगों में कुछ मायूसी दिखी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत चमुवा खालसा में ग्राम प्रधान पूजा कार्की की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्र्राम पंचायत चमुवा खालसा और पपगाड़ के लोगों ने भाग लिया। बैठक में पहुंचे अधिकारियों, कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित पात्र लोगों के चिन्हीकरण कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद और संबोधन को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने वर्चुअल माध्यम से सुना। बैठक में अवगत कराया गया कि यह वैन जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने के लिए चलाई गई है।

Hosting sale

Vikasit3

यात्रा के दौरान भाजपा जागेश्वर मंडल के मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, मीडिया प्रभारी हुकम सिंह कार्की, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश नैनवाल, ग्राम पंचायत चमुवा खालसा की प्रधान पूजा कार्की, ग्राम पंचायत पपगाड़ की ग्राम प्रधान लीला भट्ट, आगनवाड़ी केन्द्र चमुवा खालसा की कार्यकर्ता शान्ति कार्की, आगनवाड़ी केन्द्र कपकोली की कार्यकर्ता ललीता तिवारी, आंगनवाड़ी केंद्र पपगाड़ की कार्यकर्ता सरीता देवी, आशा कार्यकर्ता विमला, सीएचओ नैनी, राप्रावि चमुवा के अध्यापक प्रमोद भास्कर मौजूद रहे।

अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोगों में निराशा

विकसित भारत संकल्प यात्रा में संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के नहीं आने से लोगों में निराशा दिखी। लोगों का कहना है कि संबंधित 17 विभागों में से मात्र 5 विभागों के अधिकारी या कर्मचारी ही संकल्प यात्रा में पहुंच पाए। हालांकि लोगों की समसस्याओं को चिन्हित कर संज्ञान में ले लिया गया लेकिन लोगों का कहना है कि संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों या कर्मचारियों को संकल्ïप यात्रा में रहना चाहिए था जिससे वे बैठक के दौरान ही अपनी समस्याओं को उनको बता पाते।

Harish

अधिकारियों तक लोगों की समस्याओं को पहुंचाया जाएगा- हरीश प्रसाद

भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद का कहना है कि कुछ कारणों से सभी विभागों के पदाधिकारी संलल्प यात्रा में नहीं पहुंच पाए। लेकिन बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना गया, लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। भाजपा जागेश्वर मंडल के अध्यक्ष हरीश प्रसाद का कहना है कि उनके मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की जाएंगी। केंद्र सरकार की विभिन्ïन योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा और हर पात्र व्यक्ति को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा।

क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा

केन्द्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की थी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 2500 से अधिक आईईसी वैन रवाना किए गए थे, इस वैन के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी आम लोगों को दी जानी है। इसके तहत करीब ढाई लाख ग्राम पंचायतों और 3700 शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया जाना है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान प्राप्त विवरण द्वारा संभावित लाभर्थियों का नामांकन, चयन तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविाधाएं, सवच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्णा शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की प्रमुख योजनाओं का लाभ देना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि उसे योजनाओं का लाभ मिले और उसका विकास हो।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top