Uttarakhand DIPR
high court

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगाई रोक

खबर शेयर करें

Report ring desk

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। बता दें कि राज्य सरकार ने एक जुलाई से तीन जिलों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला लिया था।

 

प्रदेश मंत्रिमंडल ने चारधाम यात्रा को संबंधित जिलों के लोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया था। एक जुलाई से चमोली जिले के लोग बदरीनाथ धाम, रुद्रप्रयाग के लोग केदारनाथ धाम और उत्तरकाशी जिले के लोग गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन कर सकने वाले थे।
तीर्थयात्रियों को आरपीसीआर या एंटीजन निगेटिव रिपोर्ट जरूर लेकर आनी थी। 

बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर में भी सरकार ने एक जुलाई से ही चारधाम यात्रा शुरू की थी। इस बार भी कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने पर सरकार ने अभी चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपदों के लोगों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने की मंजूरी दी थी।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top