Uttarakhand DIPR
haldwani news roadways buses are going from haldwani to babiyad via bhowali

सात साल से बंद अल्मोड़ा-श्रीनगर रोडवेज बस सेवा शुरू

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा रोडवेज डिपो की सात साल से बंद अल्मोड़ा-श्रीनगर सेवा का संचालन मंगलवार से दोबारा शुरू हो गया है।  इस बस के चलने से कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडल के लोगों को लाभ होगा।

अल्मोड़ा से श्रीनगर के लिए एकमात्र रोडवेज की बस सेवा बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज ने अल्मोड़ा-श्रीनगर बस सेवा को मंगलवार से फिर से शुरू कर दिया है।

माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन से बस सुबह छह बजे श्रीनगर को रवाना हुई। बस बग्वालीपोखर, गनाई, द्वाराहाट, गैरसैंण, कर्णप्रयाग होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। वहां से दूसरे दिन बुधवार को अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top