मसूरी। मसूरी में बर्तन में थूक कर चाय बनाकर पर्यटकों को पिलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों आरोपी युवक समुदाय विशेष के हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। बजरंग दल और बीजेपी ने इसके खिलाफ विरोध दर्ज किया है।
नेहरूग्राम थाना रायपुर निवासी हिमांशु बिश्नोई का कहना है कि वह 29 सितंबर को सुबह मसूरी घूमने आया था।मसूरी लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर करीब सुबह 6.30 बजे एक रेड़ी पर दो लड़के थे। जो पर्यटकों को चाय-मैगी, बंद-मक्खन नाश्ता बनाकर बेच रहे थे। हिमांशु का कहना है कि पर्यटक वहां नाश्ता करने के साथ सुहाने मौसम का आनंद ले रहे थे।
हिमांशु का आरोप है कि इस बीच उसने देखा कि चाय बनाने वाला लड़का चाय बनाने के बर्तन में थूक रहा था। उसकी बनाई वीडियो में भी बर्तन में थूकते हुए रिकॉर्ड हो गया। जब युवक को टोका तो वह और उसका साथी गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने को कहने लगे। जान से मारकर की धमकी देने लगे।


