Uttarakhand DIPR
mobile reel

मोबाइल से रील बनाते समय चली गई दो किशोरों की जान

खबर शेयर करें

Report ring desk

हरिद्वार। मोबाइल से रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो किशोरों की जान चली गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जीआरपी के मुताबिक शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी 16 वर्षीय सिद्धार्थ सैनी और 17 वर्षीय शिवम गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन उनको किशोरों के कटे अंग ही मिले। जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top