Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 12 11 at 17.34.29

देहरादून में ढाई दिन की बच्ची का देह दान, सबसे कम उम्र की डोनर बनी

खबर शेयर करें

देहरादून। देहरादून में ढाई दिन की बच्ची का दून अस्पताल में देह दान किया गया। हृदय संबंधी रोग एसफिक्सिया बीमारी से बच्ची का निधन हो गया था। महज ढाई दिन की बच्ची के देह दान का देश में यह पहला मामला बताया जाता है।

यह भी पढ़ें:अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के बीच का सफर अब 20 मिनट में, शुरू हुई हेली सेवा

चिकित्सकों के अनुसार बच्ची को हृदय संबंधी रोग था। जिसके चलते 11 दिसंबर की सुबह निधन हो गया था। बच्ची के पिता राम मिहर हरिद्वार में एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। हरिद्वार के डॉ राजेंद्र सैनी ने परिवार को देह दान के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद परिवार ने दधीचि देह दान समिति के मुकेश गोयल से संपर्क किया। समिति के माध्यम से आज सुबह बच्ची का देह दान किया गया।
देश में इतनी कम उम्र में देह दान का यह पहला मामला बताया जा रहा है। बच्ची के अंगों को दून मेडिकल कॉलेज के म्यूजिम में रखा जाएगा। जो वर्षों तक यहां संरक्षित रहेगा और लोगों को देह दान के प्रति जागरूक किया जाएगा। बच्ची का नाम समिति ने सरस्वती रखा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top