Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 05 28 at 19.08.55 jpeg

दुखदः खाई में गिरी कार पति, पत्नी और बेटी की मौत, बेटा घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। स्याल्दे विकासखंड के भिकियासैंण-देघाट मार्ग पर चौनिया बैंड के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक डॉक्टर, उनकी स्टाफ नर्स पत्नी, आठ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 साल का बेटा घायल हो गया। डॉक्टर रुड़की से देघाट सीएचसी में तैनात पत्नी और बच्चों को छोड़ने आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को रुड़की में निजी क्लीनिक चलाने वाले सावत शिवालय लाइन, दिल्ली रोड निवासी डॉ. मुनेंद्र सिंह अपनी पत्नी शशि, बेटी अदिति और बेटे आदि के साथ घर से देघाट के लिए रवाना हुए। दोपहर तीन बजे तक उनका परिजनों से संपर्क था। इसके बाद अचानक संपर्क कट गया। देर शाम तक संपर्क न होने पर मृतका के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों के खोजबीन के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह जब घायल बेटा किसी तरह सड़क तक पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top