Uttarakhand DIPR
murder

जन्म दिन पर पत्नी को ले गया घुमाने, गोली मारकर ले ली जान

खबर शेयर करें

जसपुर। जन्मदिन के दिन खाटू श्याम मंदिर ले जाने के बहाने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के भाई ने की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ राजस्थान में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सोजत सिटी जिला पाली राजस्थान पुलिस नामजद आरोपी विशाल और चालक मुन्नू को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अपने साथ राजस्थान ले गई है।

बिजनौर के गांव उदयपुर थाना रेहड़ निवासी यशपाल सिंह ने नौ साल पहले अपनी बेटी वर्षा की शादी जसपुर निवासी विशाल कुमार से की थी। यशपाल ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली उसका उत्पीड़न कर रहे थे। 13 जून को वर्षा का जन्मदिन था। इस पर दामाद विशाल कार बुक कर उसे विशाल खाटू श्याम मंदिर घुमाने ले गया। 17 जून को विशाल घर लौटा और कहने लगा कि वर्षा राजस्थान में गायब हो गई। वर्षा से कोई संपर्क नहीं हो पानी और मोबाइल भी बंद आने से परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। राजस्थान पुलिस एक मृतका की शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया, जिस पर परिजनों ने उसकी पहचान की। वर्षा के भाई हिमांशु कुमार की तहरीर पर पति विशाल, सास रजनी देवी, देवर अभिषेक, देवरानी अंजली निवासीगण जसपुर और कार चालक मन्नू निवासी गांव मडुआखेड़ा जसपुर के खिलाफ हत्या, आपराधिक षडयंत्र और साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सात साल की लक्षिका उर्फ परी ने जब से पिता विशाल द्वारा मां वर्षा की हत्या की खबर सुनी है, वह गुमसुम है। दादा-दादी के पास रह रही परी ने किसी से बात नहीं कर रही है। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top