Report ring desk
प्रयागराज। अपने बच्चों की खातिर माता पिता क्या क्या नहीं करते। उनके करियर के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। इलाहाबाद जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ प्रकाश खेतान (Neurosurgeon Dr. Prakash Khetan ) ने बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए 49 वर्ष की उम्र में नीट की परीक्षा दे डाली। पिता और बेटी दोनों ने ही नीट को पास कर ली। हालांकि बेटी ने पिता से एक फीसदी ज्यादा अंक प्राप्त किये।
डॉ खेतान अपनी बेटी को नीट में सफल देखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने खुद भी उसके साथ तैयारी की। बेटी के साथ फॉर्म भरा। फिर बाकयदा 2023 में एग्जाम भी दिया। डॉ खेतान ने 1992 में सीपीएमटी पास की थी।
30 वर्ष बाद बेटी मिताली को भी डॉक्टर बनाने का सपना साकार करने के लिए खुद भी जुट गए। जून में आए रिजल्ट बेटी को 90 फीसदी अंक मिले, जबकि डॉक्टर खेतान को 89 फीसदी। मिताली ने कर्नाटक के मणिपाल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन लिया है।


