Uttarakhand DIPR
scooty

तीन दिन से लापता थे कोटद्वार के तीन किशोर, चौथे दिन मिले शव

खबर शेयर करें

Report ring desk

कोटद्वार। कोटद्वार के मोहल्ला गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव पुलिस ने खोह नदी में बरामद किए हैं।

सोमवार सुबह करीब 5. 00 बजे वन विभाग से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए।

साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की है। माना जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों युवक स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे। 10 सितंबर को हुई बारिश से स्कूटी भी पुल के ठीक नीचे आ गई होगी और तीनों युवकों के शव नदी के तेज बहाव में मौके से करीब 100 मीटर दूर बह गए।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गोविंदनगर निवासी आर्यन, नमो व रौनक एक स्कूटी से निकले। लेकिन, शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाल तीनों की तलाश शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह कुंभीचौड़ क्षेत्र में तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top