Report ring desk
टिहरी। गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में एक महिला और दो पुरुष हैं।
गुरुवार सुबह जिले के रोनद रमोली पट्टी स्थित ग्राम कोरदी में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।
उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मी मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी ( 45) ,रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी (42) , अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह ( 19) शामिल हैं।


