Uttarakhand DIPR
Saryu

सरयू नदी में समा गया नहाने गया युवक

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। धौलछीना ब्लाक स्थित सेराघाट से गुजरने वाली सरयू नदी में नहाने के लिए गया एक युवक सरयू के तेज बहाव के साथ बह गया। जिसके बाद उसकी खोजबीन की गई लेकिन युवक का पता नहीं लग पाया। गांव के लोग युवक की तलाश में लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शौकियाथल के पास कुंजाखाली का रहने वाला 19 वर्षीय युवक मनोज सिंह पुत्र दान सिंह शनिवार को एक डंपर चालक के साथ सेराघाट गया था। मनोज सरयू नदी में नहाने के लिए चला गया। सरयू के तेज बहाव और तैरना नहीं आने के कारण मनोज सरयू नदी में जाते ही बह गया। देखते ही देखते वह नदी के तेज बेग के साथ बह गया। वह पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने और ढूंढने की कोशिश की लेकिन मनोज का पता नहीं लग पाया। तत्ïकाल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। युवक की तलाश की जा रही है। रविवार सुबह तक युवक का पता नहीं लग पाया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top