Uttarakhand DIPR
Untitled

74 साल के बुजुर्ग और भालू के बीच बीस मिनट तक चला संघर्ष

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़। 74 साल के वृद्ध ने भालू के साथ बीस मिनट तक संघर्ष किया। दोनों में हुई जंग में आखिर वृद्ध ने भालू को भागने के लिए विवश कर दिया। लहूलुहान हो चुके बुजुर्ग से हार मान कर भालू जंगल की तरफ भाग गया।

यह मामला शुक्रवार सुबह दस बजे का है। मुनस्यारी के चीन सीमा से लगे क्षेत्र में मुनस्यारी से अठारह किमी दूर एक गांव है जीमिया। जीमिया गांव के बुर्जुग रुद्र सिंह रावत 74 वर्ष लकड़ी के लिए जंगल गए थे। जंगल में लकड़ी एकत्रित करते समय सामने एक भालू आ गया। भालू का देखते ही वृद्ध घबरा गए। भालू से बचने के बारे में सोचने से पूर्व ही भालू ने उन पर हमला कर दिया।
जान खतरे में देखते हुए वृद्ध ने भालू का डट कर सामना किया। लगभग 15 से 20 मिनट तक वृद्ध और भालू के बीच गुत्थमगुत्था चलती रही। अंत में भालू ने अपनी हार मानकर भाग गया। बुरी तरह घायल जैसे तैसे गांव के निकट पहुंचे और जोर से आवाज लगाने पर ग्रामीण पहुंचे। लहूलुहान वृद्ध को ग्रामीण मुनस्यारी लाए।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top