Uttarakhand DIPR
Transport 1

उत्तराखण्ड की जनता को लग सकता है महंगाई का एक और झटका, परिवहन किराया बढ़ाने की चल रही है तैयारी

खबर शेयर करें

Report ring

देहरादून। उत्तराखण्ड की जनता को जल्द ही महंगाई का एक और झटका लग सकता है। राज्य में परिवहन और मालभाड़े का किराया बढ़ाने की तैयारियां चल रही हैं। किराया बढ़ाए जाने को लेकर मैप तैयार हो चुका है, कुछ दिन बाद इस प्रस्ताव को राज्य परिवहन प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। कोरोना महामारी के चलते पिछले डेढ़ साल से लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और अब किराए और मालभाड़े को बढ़ाने का फैसला किया जा रहा है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला एसटीए की बैठक में होगा।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीए अध्यक्ष एवं परिवहन आयुक्त द्वारा किराया और मालभाड़े को दोबारा तैयार करने हेतु एक समिति बनाई गई थी। इस समिति ने बाजार में डीजल-पेट्रोल, वाहन पार्ट्स के दामों में हुई वृद्धि को देखते हुए प्रस्ताव बनाया है जिसे जल्द एसटीए को सौंपा जाएगा। किराए कितना बढ़ाया जाएगा फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे पूर्व राज्य में फरवरी 2020 में किराया और मालभाढ़े किराया बढ़ाया गया था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top