Uttarakhand DIPR
Delhi Dehradun

अप्रैल में हो सकता है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

खबर शेयर करें
दो से ढाई घंटे में तय होगा दिल्ली से देहरादून तक का सफर

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में कर सकते हैं। संभावना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह या 22 अप्रैल को जब केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, तब प्रधानमंत्री उत्तराखंड दौरे पर आकर इसका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। करीब 210-211 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक है और इस पर लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है।

एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर महज 2 से ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा, जिसे तय करने में फिलहाल 6 से साढ़े छह घंटे तक लग जाता है। दिल्ली में इसका एलिवेटेड हिस्सा अक्षरधाम के पास से शुरू होकर दिल्ïली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ता है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी और तेज हो गई है।

एक्सप्रेसवे के शुरू होने से बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत कई जिलों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वैकल्पिक मार्ग मिलने से जाम की समस्या में भी राहत मिलेगी।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top