Report Ring Desk
भीमताल । शनिवार देर रात भीमताल रानीबाग मार्ग पर सलड़ी के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें कार सवार हरिद्वार ज्वालापुर निवासी रोहित कुमार पुत्र राजकुमार घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस (108) से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। कार में कितने लोग सवार थे यह पता नहीं चल पाया। घायल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात उन्हें सलड़ी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण घायल को बचाने में मशक्कत करनी पड़ी। घायल कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। इसके चलते कार में कितने लोग सवार हैं इसका पता नहीं चल पाया। घायल की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर वह हरिद्वार निवासी है।