चमोली। विकासखंड जोशीमठ के उर्गम-भर्की मोटर मार्ग में एक सूमो कार गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात जोशीमठ थाना को दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय सूमो वाहन संख्या यूके 07टीबी 0248 तीन व्यक्ति सवार थे। हादसे में चालक रितेश चौहान पुत्र दिगम्बर सिंह चौहान निवासी चांई जोशीमठ जनपद चमोली की मौके पर मौत हो गई जबकि जयदीप सिंह बिष्ट निवासी देवर खडोरा जनपद चमोली और बिक्रम सिंह निवासी कुंजो मैकोट, जनपद चमोली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

