swami Agniwesh

समाज सुधारक और आर्य समाजी नेता स्वामी अग्निवेश नहीं रहे

Report ring desk

नई दिल्ली। समाज सुधारक और आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया। आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। लिवर सिरोसिस बीमारी से जुझ रहे थे।


मंगलवार को आईएलबीएस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने के कारण वह वेंटिलेटर पर थे। गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन ने उनके मल्टी ऑर्गन फेल होने और उनकी हालत में गिरावट आने की जानकारी दी थी। स्वामी अग्निवेश सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे। उत्तराखंड के नशा नहीं रोजगार दो सहित अन्य जन आंदोलनों से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा था।

स्वामी अग्निवेश का जन्म 21 सितंबर 1939 आंध्र प्रदश के श्रीकाकुलम में हुआ था । उन्होंने 1970 में आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधानसभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की। उन्होंने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी भाग लिया था। बाद में मतभेदों के चलते इस आंदोलन से खुद को अलग कर लिया था।

स्वामी अग्निवेश टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह 8 से 11 नवंबर 2011 के दौरान तीन दिन के लिए बिग बॉस के घर में रहे थे। 

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top