Uttarakhand DIPR
Sneh rana

विश्वकप जीतने के बाद पहली बार देहरादून पहुंची स्नेह का जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें
टीम इंडिया की कड़ी मेहनत से विश्व कप जीत पाए- स्नेह राणा

देहरादून। दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा विश्व कप जीतने के बाद पहली बार देहरादून पहुंची। देहरादून पहुंचने पर ऑल राउंडर स्नेह राणा का एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

स्नेह राणा सनौला, देहरादून की रहने वाली हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर स्नेह ने देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर कहा कि टीम इंडिया की कड़ी मेहनत से विश्व कप जीत पाए हैं। स्नेह ने इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम की स्टार प्लेयर स्नेह राणा को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेह राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है।

स्थापना दिवस पर पीएम-सीएम से मिल सकती हैं

विश्व कप जीतने के बाद स्नेह विश्व विजेता टीम के साथ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुकी हैं। उनके साथ काफी अच्छा अनुभव उनका रहा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने टीम का हौसला बढ़ाया है। वहीं उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी स्नेह राणा मिल सकती हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य उत्तराखंड की स्नेह राणा से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि घोषणा की है।

विश्व कप में स्नेह की शानदार पारी

महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप में स्नेह का शानदार प्रदर्शन रहा। स्नेह राणा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। विश्व कप के पहले ही मैच में स्नेह ने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए दो छक्कों और दो चौकों की मदद से 28 रन की पारी खेली साथ ही दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top