Report ring desk
हल्द्वानी। रामपुर रोड में रविवार सुबह बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि महिला की चीख पुकार सुनकर लोग सहम गए।
जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी मां के साथ सुशीला तिवारी अस्पताल की तरफ से स्कूटी पर देवलचौड़ की तरफ जा रहा था। होंडा शो रूम के सामने महिला बस के नीचे आ गई। करीब 15 मीटर तक बस उसे घसीटती ले गई। हादसे में महिला के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए।


