Uttarakhand DIPR
agitation

अग्निपथ के विरोध में हल्द्वानी में युवाओं का हंगामा, पुलिस ने लाठियां फटकारी

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह युवा सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और तिकोनिया में जाम लगाया। तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। कई युवाओं को हिरासत में भी लिया है।

इस बीच प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच तीखी बहस हुई। युवाओं के भारी विरोध के चलते पूरे शहर में भारी फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। तिकोनिया चौराहे पर जाम लगा रहे युवा को पुलिस ने लाठियां फटकार कर हटाया। इसके बाद युवा नरीमन तिराहा काठगोदाम में जमा होकर हंगामा करने लगे।

इससे पहले गुरुवार को पिथौरागढ़ में सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की ओर से पेश की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ युवा सड़कों पर उतर आए थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top